पंजाब के इस जिले में तापमान का टूटा 52 वर्षों का रिकार्ड

punjabkesari.in Wednesday, Mar 16, 2022 - 12:48 PM (IST)

लुधियाना (सलूजा): लुधियाना में बीते दिन कम से कम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले कम से कम तापमान 1970 के दौरान 15 मार्च को 17.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था। इस तरह बीते दिन कम से कम तापमान के मामलो में 52 वर्षों का रिकार्ड टूट गया। यह दावा पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग की इंचार्ज डा. पी.के. किंगरा ने किया।

यह भी पढ़ें : पंजाब कांग्रेस की हार पर मंथन, इस वजह से हुआ पार्टी को नुक्सान

डा. शिखर ने बताया कि मार्च महीने दौरान 2003 में अधिक से अधिक तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस, 2004 में 32 डिग्री सेल्सियस और 2010 -2011 में अधिक से अधिक तापमान 33.2 डिगरी सैल्सियस रहा। पी.ए.यू. के मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार अधिक से अधिक तापमान 31 और कम से कम 18 डिगरी सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि आने वाले 24 घंटों के दौरान मौसम का मिजाज गर्म और खुष्क बने रहने की संभावना है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kalash