PCS अधिकारियों की हड़ताल को लेकर सी.एम. मान सख्त, जारी किए आदेश
punjabkesari.in Wednesday, Jan 11, 2023 - 10:49 AM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान पी.सी.एस. अधिकारियों की हड़ताल को लेकर सख्त नजर आ रही है। सी.एम. मान ने अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि अगर पी.सी.एस. अधिकारियों ने 2 बजे तक हड़ताल खत्म न की तो उन पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्हें सस्पेंड कर दिया जाएगा इसलिए सभी अधिकारी 2 बजे तक अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर लें। अगर उन्होंने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की तो उनका पिछला तजुर्बा जीरो कर दिया जाएगा। जब भी वह ड्यूटी ज्वाइन करेंगे तो तब नौकरी पर उनका वह दोबारा से पहला दिन माना जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के लिए उनकी नीति जीरो टोलरेंस हैं। उन्होंने कहा कि अगर उनकी कोई मांग है तो वे मीटिंग करें।
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर कार्रवाई का विरोध करना गलत है। सरकार ने हड़ताल को असंवैधानिक घोषित किया है। सी.एम. मान ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जो हड़ताल की जा रही है वह सरकार को ब्लेकमेल करने की कोशिश की जा गई है जो कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जिसके चलते यह सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार के एक्शन का विरोध किया जा रहा है। सी.एम. मान ने कहा कि अगर किसी भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की जाती है तो उसकी जांच की जाती है अगर वह ईमानदार है तो उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी।
जिक्रयोग्य है कि आर.टी.ए.अधिकारी नरिंदर धालीवाल के खिलाफ कार्रवाई की गई है। नरिंदर धालीवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। जिन्हें कल कोर्ट में पेश कर हिरासत में भेज दिया गया है। इसी कार्रवाई के खिलाफ पी.सी.एस. अधिकारियों ने एक हफ्त की हड़ताल का ऐलान किया था जिससे लोगों को अपना काम करवाने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here