Two Wheeler खरीदने की सोच रहे हैं तो जरुर पढ़ लें ये खबर

punjabkesari.in Thursday, Feb 09, 2023 - 03:12 PM (IST)

चंडीगढ़ (राजिंदर): चंडीगढ़ में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री को बढ़ावा देने के मकसद से पेट्रोल से चलने वाले दोपहिया वाहनों की रजिस्ट्रेशन बंद कर दी गई है। यू.टी. प्रशासन द्वारा जारी की गई इलेक्ट्रिक पॉलिसी के तहत पेट्रोल से चलने वाले दोपहिया वाहनों की रजिस्ट्रेशन पर अगले 5 सालों के लिए कैपिंग लगाई गई थी। चालू वित्त वर्ष के लिए पेट्रोल से चलने वाले वाहनों की रजिस्ट्रेशन कैंपिग के तहत पूरी हो चुकी है। इसके लिए इलेक्ट्रिक नीती को लागू करने के लिए गैर-इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की रजिस्ट्रेशन तुरंत बंद करने का फैंसला लिया गया है। 

पॉलिसी के तहत 10 फरवरी, 202 या उसके बाद बेचे गए गैर-इलेक्ट्रिक (पेट्रोल से चलने वाले) दोपहिया वाहनों की चालू वित्त वर्ष यानी कि 31 मार्च तक रजिस्ट्रेशन नहीं की जाएगी। पैट्रोल से चलने वाले दोपहिया वाहनों के लिए रजिस्ट्रेशन 1 अप्रैल, 2023 से फिर शुरु हो जाएगी और चालू वित्त वर्ष 2023-24 के लिए तय सीमा के अनुसार रजिस्ट्रेशन की जाएगी। पहले वर्ष के लिए रजिस्ट्रेशन में चौपहिया वाहनों में 10 फीसदी और दोपहिया वाहनों में 34 फीसदी की कमी लाने का लक्ष्य था।

पॉलिसी के तहत प्रशासन और नगर निगम के सभी वाहनों को भी इलेक्ट्रिक वाहनों में बदला जाएगा। इसके अलावा चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) में भी सभी इलेक्ट्रिक बसें ही खरीदी जाएंगी और पुरानी बसों की जगह भी इलेक्ट्रिस बसें भी आएंगी। विभाग ने पहले ही इस पर काम करना शुरु कर दिया है। विभाग के पास कुल 80 इलेक्ट्रिक बसें पहुंच गई हैं, जबकि विभाग 80 इलेक्ट्रिक बसें और खरीदने पर काम कर रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kalash