लुधियाना में चॉकलेट का लालच देकर बच्ची से दरिंदगी, आरोपी मामा की तलाश में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Sunday, Nov 15, 2026 - 11:08 AM (IST)

पंजाब डेस्क/लुधियाना : लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके से नाबालिग बच्ची के यौन शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि बच्ची के सौतेले मामा ने उसे चॉकलेट में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया और उसके बेसुध होने पर उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। पीड़िता की उम्र 13 साल बताई जा रही है। मामले में पहले दिल्ली में जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसके बाद अब लुधियाना के थाना साहनेवाल में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

मई 2026 में लुधियाना आया था परिवार

पुलिस के अनुसार, पीड़िता के पिता मोहम्मद हसीम मई 2026 में अपनी पत्नी और परिवार के साथ लुधियाना आए थे। परिवार ग्यासपुरा इलाके में बच्ची की सौतेली मां के मायके में ठहरा हुआ था। इसी दौरान आरोप है कि सौतेले मामा मोहम्मद कैफ ने बच्ची को अकेला पाकर उसे नशीला पदार्थ मिली चॉकलेट दी। इसके बाद बच्ची के बेसुध होने पर उसके साथ यौन शोषण किया।

दिल्ली में दर्ज हुई थी जीरो एफआईआर

बच्ची द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद 22 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के मेट्रो पुलिस स्टेशन में जीरो एफआईआर दर्ज करवाई गई। बाद में दिल्ली पुलिस ने मामले को लुधियाना पुलिस के पास भेज दिया।

पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज

लुधियाना पुलिस ने 14 नवंबर को आरोपी मोहम्मद कैफ के खिलाफ बीएनएस की धारा 65(1), 351(2), 123 और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई सुखदीप सिंह को सौंपी गई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News