गर्भवती महिला की मौत मामले में परिजनों ने दोआबा अस्पताल के बाहर किया प्रदर्शन

punjabkesari.in Monday, Jun 14, 2021 - 12:57 PM (IST)

जालंधर (सोनू): जालंधर के दोआबा अस्पताल एक बार फिर से विवादों में है। मिली जानकारी के अनुसार गर्भवती महिला के इलाज के समय लापरवाही को देखते हुए आज उसके परिजनों ने मृतक महिला की फोटो लेकर अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया। 


जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिनों एक महिला को डिलीवरी के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जिसके बाद उसके सिजेरियन ऑपरेशन से एक लड़की ने जन्म लिया।  लेकिन बाद में महिला की तबियत अचानक बिगड़ गई। फिर उसे तुरंत इडिया किडनी अस्पताल भेजा, फिर उसे आगे पटेल अस्पताल में रैफर किया गया। वहां डाक्टरों कुछ देर रखने के बाद उसे डीएमसी अस्पताल लुधियाना भेज दिया। लुधियाना में महिला की मौत हो गई।

ऐसे में महिला के परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही के आरोप लगाए है। उनका कहना है कि उसके इलाज में सावधानी नहीं बरती गई जिससे उसकी मौत हुई है। इसके लिए अस्पताल प्रशासन जिम्मेदार है। 

Content Writer

Tania pathak