आखिरी बार स्क्रीन पर आएंगे नजर राजवीर जवंदा, फिल्म 'यमला' की रिलीज डेट का ऐलान

punjabkesari.in Saturday, Nov 08, 2025 - 03:51 PM (IST)

पंजाब डेस्क : दिवंगत पंजाबी गायक और अभिनेता राजवीर जवंदा के प्रशंसकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। जवंदा की आखिरी फिल्म 'यमला' की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। यह फिल्म 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इस खबर की पुष्टि राजवीर जवंदा के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर हुई, जहां उनकी टीम ने एक पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी। फिल्म की रिलीज से जुड़ी इस पोस्ट ने उनके प्रशंसकों में उत्साह की लहर दौड़ा दी है।

rajveer jawanda

आपको बता दें कि राजवीर जवंदा के साथ महीना पहले दर्दनाक हादसा हुआ था। इसके बाद अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां काफी दिन इलाज चला लेकिन परमात्मा को कुछ और ही मंजूर था। उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। उनके असामयिक निधन ने पूरे पंजाबी संगीत जगत और प्रशंसकों को गहरे शोक में डुबो दिया था। अब उनकी फिल्म 'यमला' की रिलीज उनके प्रशंसकों के लिए एक भावुक पल होगा, क्योंकि यह उनकी आखिरी स्क्रीन प्रस्तुति होगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila