पंजाब में 75 दिनों के बाद आई राहत भरी खबर, इतने पर सिमटा एक्टिव केसों का आंकड़ा

punjabkesari.in Thursday, Jun 10, 2021 - 01:15 PM (IST)

जालंधर: पंजाब में रोजाना संक्रमित मामले कम हो रहे है जो राहत के संकेत है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि पंजाब में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने सबसे अधिक प्रभावित किया है। इतना ही नहीं पंजाब में सबसे अधिक मौतें देखी गई थी। ऐसे में पंजाब में एक्टिव मामलों का आंकड़ा भी तेजी के साथ बढ़ रहा था। लेकिन मई महीने के अंत तक पंजाब के संक्रमित मामलों में भारी गिरावट दर्ज की गई। 

हालांकि अब राहत की बात यह है कि पंजाब में एक्टिव मामले 20 हजार से भी कम रह गए है। लगभग 75 दिनों के बाद पंजाब में एक्टिव मामलों की संख्या 18,546 दर्ज की गई है। इस साल की बात करें तो फरवरी में सबसे कम 2112 एक्टिव मामले थे। लेकिन मार्च के बाद यह आंकड़ा तेजी के साथ बढ़ता गया। फिलहाल पंजाब सरकार की मानें तो स्थिति अभी बेहद अच्छी हालत में हो रही है। बीते कुछ दिन पहले ही राज्य सरकार की तरफ से लोगों को कर्फ्यू में ढील भी दी गई थी। लेकिन कैप्टेन ने साफ़ कहा है कि अगर लोगों ने लापरवाही बरती तो स्थिति फिर से पहले जैसी बन सकती है। 

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Tania pathak