RAC और वेटिंग टिकट वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर

punjabkesari.in Friday, Dec 21, 2018 - 12:15 PM (IST)

जालंधर: आर.ए.सी. और वेटिंग टिकट वाले रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है कि अब ट्रेन चलने के बाद भी यात्री को कंफर्म सीट मिल सकेगी। इसके लिए रेलवे विभाग ने एक हैंड हेल्ड मशीन सेवा की शुरूआत की है। 

यह हैंड हेल्ड मशीन पी.आर.एस. (पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम) के साथ जुड़ी होगी। इससे टी.टी.ई. को आर.ए.सी. और वेटिंग वाले यात्रियों की पूरी जानकारी रहेगी। टी.टी.ई. द्वारा ट्रेन में अनुपस्थित यात्रियों की जानकारी हैंड हेल्ड मशीन द्वारा सीधे पी.आर.एस. सर्वर तक पहुंचाई जाएगी, जिससे अगले स्टेशन के आर.ए.सी., वेटिंग तथा करंट रिजर्वेशन करवाने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। 

फिरोजपुर रेल मंडल के डी.आर.एम. विवेक कुमार ने बताया कि प्रथम चरण में इस सुविधा की शुरूआत नई दिल्ली-अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रैस 12014/12013 में की गई है। इसके बाद जल्द ही फिरोजपुर-नई दिल्ली-फिरोजपुर शताब्दी 12048/12047 में भी इस सुविधा की शुरूआत की जाएगी।

Vatika