दुष्कर्म मामले में आरोपी विधायक पठानमाजरा का पासपोर्ट जब्त, और बढ़ा रिमांड

punjabkesari.in Monday, Mar 30, 2026 - 10:28 AM (IST)

पटियाला (बलजिन्द्र): हलका सनौर के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा का पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद आज उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदालत में पेश किया गया। जहां अदालत ने उन्हें 7 दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। इससे पहले पठानमाजरा 4 दिन के पुलिस रिमांड पर थे। रिमांड खत्म होने के बाद दोबारा उन्हें अदालत में पेश किया गया। दूसरी ओर पुलिस ने उनका पासपोर्ट भी कब्जे में ले लिया है।

पुलिस अब एक दुष्कर्म मामले की जांच कर रही है और साथ ही पता लगाया जा रहा है कि पुलिस हिरासत से फरार होने के बाद वह कहां-कहां गया। अगर वह विदेश गया तो वहां किसकी मदद से गया और उसके फरार होने में किन-किन लोगों ने सहायता की। पुलिस इन सभी पहलुओं पर पूछताछ करेगी।

उल्लेखनीय है कि हरमीत सिंह पठानमाजरा के खिलाफ सितम्बर 2025 में थाना सिविल लाइन पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था। उस दौरान वह पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। 25 मार्च को पटियाला पुलिस ने उन्हें मध्य प्रदेश के ग्वालियर के पास से गिरफ्तार करने का दावा किया था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News