जालंधर में BJP नेता के घर हुए ग्रेनेड हमले के मुख्य आरोपी का रिमांड खत्म, कोर्ट ने सुनाया ये फैसला
punjabkesari.in Sunday, Apr 20, 2025 - 10:45 PM (IST)

जालंधर (भारद्वाज ,जतिंदर) : जालंधर के सैंट्रल टाऊन में रहने वाले भाजपा नेता और पूर्व मंत्री मनोरंजन कालीया के घर हैंड ग्रनेड हमला करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को दिल्ली से गिरफतार किया था। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के रहने वाले सैदुल अमीन के रुप में बताई गई थी।
आज पुलिस ने आरोपी का पिछला रिमांड खत्म होने के बाद उसे डियूटी मैजिस्ट्रेट मानिक कौड़ा की अदालत में पेश किया था। जहां पुलिस व सरकारी वकील की मदद द्वारा आरोपी का 10 दिन का रिमांड और मांगा गया था कि आरोपी से अभी और अहम जानकारियां हासिल करनी है। सरकारी वकील की दलीलें सुनकर माननीय अदालत ने आठ दिन के रिमांड में इजाफा कर पुलिस की गिरफ्त में भेजने का हुक्म दिया है। उल्लेखनीय हे कि आरोपी पहले भी 7 दिन के पुलिस रिमांड पर था। अब उसे अदालत मे 28 अप्रैल को पेश किया जाएगा।