Health Tips: आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए अपनाएं ये आसान नुस्खे

punjabkesari.in Tuesday, Mar 12, 2024 - 05:50 PM (IST)

पंजाब डेस्क : आंखें हमारे शरीर का सबसे अहम और नाजुक हिस्सा हैं। ऐसे में इसकी खास देखभाल की जरूरत होती है, लेकिन कई घंटों तक लैपटॉप, टीवी स्क्रीन देखने, गलत खान-पान की आदतों के कारण आंखों की रोशनी कम होने लगती हैं। समस्या बढ़ने पर चश्मा लगने तक की नौबत आ जाती है। ऐसे में आप चश्मा हटाने और आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए कुछ देसी उपाय अपना सकते हैं। 

चश्मा लगने के कारण

-आंखों की देखभाल न करना
-भोजन में पोषक तत्वों की कमी
- आनुवंशिक
-विटामिन ए की कमी
-घंटों फोन या कंप्यूटर स्क्रीन पर काम करना 


आज हम आपको चश्मा हटाने और आंखों की रोशनी बढ़ाने के 2 देसी और असरदार उपाय बताने जा रहे हैं।

घी और काली मिर्च 

इसके लिए आधा चम्मच गाय का घी पिघला कर उसमें छोटा आधा चम्मच काली मिर्च मिला लें। इसे सुबह खाली पेट लें। इसके बाद एक गिलास गर्म पानी या दूध पी लें। इसका रोजाना सेवन करने से आपकी आंखों की रोशनी बेहतर होगी। आपको 7 दिन में ही फर्क महसूस होने लगेगा।

पैरों की सरसों या तिल के तेल से मालिश करें

सोने से पहले अपने पैरों के तलवों पर सरसों या तिल का तेल लगाएं। इससे 2-3 मिनट तक सर्कुलर मोशन में मसाज करें। अगली सुबह नहा लें या गुनगुने पानी से धो लें। अपने पैरों की मालिश सिर्फ रात के समय ही करें। इस उपाय को लगातार 1 महीने तक करने से आपको फर्क महसूस होने लगेगा। इससे आंखों की रोशनी बढ़ेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News