कोरोना से मरने वाली महिला के बेटे की रिपोर्ट आई नेगेटिव, मिली छुट्टी

punjabkesari.in Sunday, May 17, 2020 - 10:03 AM (IST)

लुधियाना(राज): अमरपुरा के रहने वाले दीपक की ढाई महीने बाद दोनों रिपोर्टें नेगेटिव आईं हैं। अब उसे सिविल अस्पताल से छुट्टी देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दीपक पिछले ढाई महीने से आइसोलेशन वार्ड में भर्ती था। उसकी काफ़ी समय से रिपोर्ट कभी नेगेटिव और कभी पॉजिटिव आ रही थी।

बता दें कि अमरपुरा की रहने वाली महिला पूजा पॉजिटिव पाई गई थी, जिसकी बाद में मौत हो गई थी। उसके दो बेटे हैं, जिसमें एक बेटे दीपक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। तब से आइसोलेशन वार्ड में उसका इलाज चल रहा था। ढाई महीने बाद उसकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसलिए उसे छुट्टी दे दी गई है।

25 श्रद्धालुओं, कोटा से आए चार विद्यार्थी सहित 33 मरीज हुए ठीक
सिविल सर्जन डा. राजेश बग्गा ने बताया कि लुधियाना में 33 मरीज ठीक हुए हैं। इनमें 25 श्रद्धालु और 4 कोटा से आए विद्यार्थी शामिल हैं। 18 व्यक्ति जगराओं, चार समराला, तीन शिमलापुरी, एक संधू नगर, एक हरगोबिन्द नगर, एक चंद्र नगर, एक इसलामगंज, एक अमरपुरा, एक अम्बेदकर नगर, एक देव नगर और एक मरीज पायल से संबंधित है। इन सभी को छुट्टी दे दी गई है। 22 व्यक्तियों को सिविल अस्पताल से छुट्टी मिली, जबकि बाकी लोगों को मदर एंड चाइल्ड अस्पताल से छुट्टी दी गई। मरीज़ों को छुट्टी देते समय अस्पताल के डॉक्टरों, स्टाफ सहित मनमोहन सिंह और जसप्रीत सिंह आदि शामिल थे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Sunita sarangal

Recommended News

Related News