पंजाब में वोटिंग दौरान फायरिंग, इस पार्टी का वर्कर घायल

punjabkesari.in Sunday, Feb 14, 2021 - 12:00 PM (IST)

अमृतसर: पंजाब में निकाय चुनावों के दौरान हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार पट्टी में आप आदमी पार्टी और कांग्रेस वर्करों के बीच हिंसक झड़प हुई है। यह हिंसा वोटिंग के दौरान हुई, मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान फायरिंग होने का भी मामला सामने आया है।

फायरिंग दौरान आप वर्कर मनबीर सिंह भी गंभीर घायल हुआ है। घायल को तरनतारन सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। हालांकि डीएसपी ने फायरिंग की बात से इंकार किया है।

Content Writer

Tania pathak