मौत के बाद औरत की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, जाने जालंधर के ताजा हालात

punjabkesari.in Monday, Jun 15, 2020 - 12:47 PM (IST)

जालंधर (रत्ता): जालंधर में कोरोना वायरस पूरी तरह अपने ज़ोरों पर है। हर दिन जालंधर में से कोरोना संक्रमित के नए मामले सामने आ रहे हैं। रविवार को जालंधर में 19 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी, इन में से 6 ओर जिलों के है और आज भी अभी तक 8 नए रोगियों की पुष्टि हो चुकी है जिनमें से 4 पुलिस कर्मचारी भी शामिल है। आज के पॉजिटिव मरीजों में 2 अन्य जिलों से संबंधित है।

सिविल सर्जन के सहायक सेहत अधिकारी डॉ. टीपी सिंह ने बताया कि रविवार को विभाग को जिन 19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है , उनमें से 1 कांगड़ा, 3 होशियारपुर और 2 अमृतसर जिले के साथ संबंधित थे, जबकि बाकी रोगी जालंधर के रहने वाले हैं। इस के साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव रोगी की कुल संख्या 348 हो गई है।

मौत के बाद औरत की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव
उन्होंने बताया कि इन मरीजों में से कोट सदीक निवासी एक औरत जो कि सिविल अस्पताल में उपचारधीन थी, उस की बीते दिनों मौत हो गई थी और उसका सैंपल पहले लिया जा चुका था। मौत के बाद पूरी सावधानी के साथ उस का अंतिम संस्कार किया गया था। उसकी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव प्राप्त हुई।

PunjabKesari

निज़ातम नगर में एक बार फिर आया कोरोना
जिले में जब कोरोना वायरस की शुरुआत हुई थी, उस समय बस्ती नौ नज़दीक पड़ते इलाके निज़ातम नगर में कोरोना के कुछ रोगी मिले थे, जिन्होंने बड़ी हिम्मत के साथ कोरोना से जंग जीती था और उस के बाद कहा जा रहा था कि उक्त इलाका कोरोना मुक्त हो गया है। लेकिन रविवार को फिर उसी क्षेत्र के 3 लोग कोरोना पॉजिटिव आने के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। 

रविवार को पॉजिटिव आए मरीजों की डिटेल 
1. गुरप्रताप (न्यू जवाहर नगर)
2. भुपिन्दर शर्मा (गोपाल नगर)
3. स्वर्ण लता (निजातम नगर)
4. ईशा (निज़ातम नगर)
5. चांद (निज़ातम नगर)
6. सौरभ (फ्रैंडज़ कालोनी वडाला चौक)
7. सुभाष (फ्रैंडज़ कालोनी वडाला चौक)
8. काजल (न्यू माडल हाऊस)
9. प्रिया (श्रीमन् अस्पताल)
10. देसराज (न्यू हरदयाल नगर शेखे गाँव)
11. रणजीत पाल (खुरला शिखर)
12. तरसेम लाल (महेन्द्रू मोहल्ला)
13. रीना (कोट सदीक, रोगी की मौत हो चुकी है)
14 शैलेंद्र सिंह (दसूहा)
15. जसविन्दर कौर (गाँव बस्सी जलाल होशियारपुर)
16. महेन्दर सिंह (दसूहा)
17. गुरचरन सिंह (कांगड़ा हिमाचल प्रदेश)
18. गुरलाल सिंह (गाँव औठ्याना, अमृतसर)
19. कुलविन्दर कौर (रईआ खुर्द, अमृतसर)

कुल सैंपल -          14353 
नेगेटिव आए -       12620
पॉजिटिव आए -      342 
डिस्चार्ज हुए रोगी -  282 
मौतें हुई -                 12
अस्पतालों में दाखिल - 48


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Tania pathak

Recommended News

Related News