रिजर्व बैंक ने पंजाब में धान की खरीद के लिए नकद कर्ज सीमा में वृद्धि की

punjabkesari.in Friday, Nov 08, 2019 - 09:01 AM (IST)

चंडीगढ़(भुल्लर): भारतीय रिजर्व बैंक ने पंजाब में धान की खरीद के चल रहे सीजन के लिए 30 नवम्बर तक नकद कर्ज सीमा (सी.सी.एल.) बढ़ा दी है। 6 नवम्बर तक राज्य सरकार ने किसानों को 16721.23 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड अदायगी कर दी है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि रिजर्व बैंक ने नवम्बर के अंत तक 6623.46 करोड़ रुपए की कर्ज सीमा बढ़ा दी है। इसके साथ अक्तूबर-2019 के लिए प्रवानित की गई 26707.50 करोड़ रुपए की कर्ज सीमा अब 30 नवम्बर- 2019 तक बढ़कर 33,330.96 करोड़ हो गई है। 

खरीफ की फसल-2019 के मंडीकरण सीजन के लिए नए खाते-4 अधीन धान की खरीद के लिए तय सीमा में किया गया वायदा इस शर्त के साथ जोड़ा गया है कि भारत सरकार के वित्त मंत्रालय से भारतीय संविधान की धारा 293 (3) के अंतर्गत सहमति पत्र पंजाब सरकार की तरफ से सौंपे जाने के बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया फंड जारी करेगा और इसके अलावा राज्य सरकार यह यकीनी बनाएगी कि इसके सभी अनाज क्रेडिट खातों का नियमों के अनुसार मुकम्मल भुगतान किया जाए। प्रवक्ता ने बताया कि अब तक किसानों को 16721.23 करोड़ रुपए की अदायगी की जा चुकी है। इस सीजन के दौरान धान की अब तक 135.88 लाख मीट्रिक टन कुल खरीद की गई है। 

swetha