पंजाब के IPS अफसरों की सिन्योरिटी लिस्ट में फेरबदल, केंद्र ने जारी की नोटिफिकेशन

punjabkesari.in Wednesday, May 25, 2022 - 01:21 PM (IST)

चंडीगढ़(रमनजीत): पंजाब काडर के आई.पी.एस. अधिकारियों के अलॉटमैंट वर्ष के मुताबिक त्रुटियों को दूर करते हुए नई सिन्योरिटी लिस्ट संबंधी केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नोटिफिकेशन  जारी कर दिया है। इसमें पी.पी.एस. से प्रोमोट हुए कुछ आई.पी.एस. अधिकारियों के अलॉटमैंट वर्ष  में बदलाव करके उन्हें सिन्योरिटी लिस्ट में उसके मुताबिक स्थान दिया गया है। 

2018 तक के समय के दौरान राज्य पुलिस सर्विस से प्रोमोट होकर आई.पी.एस. बनाए गए अधिकारियों की प्रोमोशन पर कुछ अधिकारियों ने ही सवाल उठाते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का रुख किया था और कहा था कि कुछ अधिकारियों को उनके सीनियर अधिकारियों से भी ऊपर का अलड्डॉटमैंट वर्ष दिया गया है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों के बाद यू.पी.एस.सी. ने पिछले साल रिव्यू मीटिंग की थी, जिसमें यह तथ्य प्रकाश में आया था कि 1993 बैच के पी.पी.एस. अधिकारियों मनदीप सिंह सिद्धू, नरिंद्र भार्गव, राकेश कौशल और रंजीत सिंह आदि के प्रोमोशन के वक्त दरकिनार किया गया, जबकि हरचरण सिंह भुल्लर, गुरमीत सिंह चौहान, जसप्रीत सिंह सिद्धू, नवीन सैनी और सुखवंत गिल को सीनियर बनाकर आई.पी.एस. में प्रोमोट किया गया था। तत्कालीन सरकार के इस फैसले के बाद हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार, यू.पी.एस.सी. और केंद्र सरकार को आदेश दिए थे कि 1993 बैच के अधिकारियों को उनका बनता स्थान देकर आई.पी.एस. प्रोमोट किया जाए और उनको अपने सिन्योरिटी के मुताबिक बनते स्थान पर रखा जाए।

इन आदेशों का पालन करते हुए केंद्र सरकार ने आज नोटिफिकेशन जारी करके हरचरण सिंह भुल्लर को 2009 की सिन्योरिटी, सुखवंत सिंह गिल को 2010 की सिन्योरिटी, गुरमीत सिंह चौहान, जसप्रीत सिंह सिद्धू और नवीन सैनी को 2011 की सिन्योरिटी दी है। मौजूदा समय में एस.एस.पी. संगरूर के तौर पर तैनात मनदीप सिंह सिद्धू, नरिंद्र भार्गव और रंजीत सिंह को 2008 आई.पी.एस. बैच की सिन्योरिटी दी गई है। जानकारी के मुताबिक 2008 बैच के डायरैक्ट भर्ती आई.पी.एस. अधिकारियों को कुछ समय पहले ही डी.आई.जी. के तौर पर प्रोमोट किया गया है। इसलिए मनदीप सिद्धू, नरिंद्र भार्गव और रंजीत सिंह की बतौर डी.आई.जी. पदोन्नति किसी भी समय संभव हो सकती है।ध्यान रहे कि 2004 की सिन्योरिटी में बलजोत सिंह राठौर, गुरप्रीत सिंह भुल्लर, गुरप्रीत सिंह, 2005 की सिन्योरिटी लिस्ट में गुरप्रीत सिंह गिल, 2008 की लिस्ट में मनदीप सिंह सिद्धू, नरिंद्र भार्गव, रंजीत सिंह, 2009 की लिस्ट में अजय मलूजा, राकेश कुमार कौशल, वरिंद्र पाल सिंह, हरचरण सिंह भुल्लर, ओपिंद्रजीत सिंह घुम्मण, 2010 की लिस्ट में सुखपाल सिंह, सुखवंत सिंह गिल, 2011 की लिस्ट में जसप्रीत सिंह सिद्धू, गुरमीत सिंह चौहान, नवीन सैणी के नाम शामिल किए गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News