CM चन्नी को मिले बटाला के झुग्गी झौंपड़ियों के निवासी, की यह मांग

punjabkesari.in Sunday, Nov 07, 2021 - 04:48 PM (IST)

बटाला (बेरी): बीती देर शाम बटाला के माल मंडी स्थित झुग्गी-झोंपड़ियों के निवासी पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को चंडीगढ़ में उनके गृह में मिलने के लिए गए। वहां उन्होंने अपनी, मांगों से संबंधित मुख्यमंत्री चन्नी को जानकार करवाया। इस संबंधित पत्रकारों को जानकारी देते धीरू कुमार, बिक्का, मुकैश, शक्ति, मास्टर आदि ने बताया कि वह गत देर रात एक बजे के करीब मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को उन के गृह में मिले।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की तरफ से देर रात भी उनके घर के बाहर जनता दरबार लगाया हुआ था, जिसमें वह लोगों की मुश्किलों सुन रहे थे। उनका मौके पर हल करवा रहे थे। उन्होंने कहा कि बटाला में रहते झुग्गी-झोंपड़ियों के निवासियों की मुश्किलें मुख्यमंत्री के आगे रखी और पक्के घर बनाकर देने के लिए भी मुख्यमंत्री से मांग की। इसके बाद मुख्यमंत्री की तरफ से उनको उनकी मुश्किलों के हल का भरोसा दिया और सरकार की तरफ से पक्के घर बना कर देने का भी वायदा भी किया। उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते कहा कि जो मुख्यमंत्री की तरफ से उनको भरोसा दिलाया गया है, उसके लिए वह मुख्यमंत्री का तह-दिल से धन्यवाद करते हैं।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News