रिट्रीट सेरेमनी में पाक हुआ शर्मसारः लोगों ने उड़ाया मजाक बोले-''बंदूक तो संभलती नहीं, पाक क्या संभालेंगे''

punjabkesari.in Thursday, Mar 14, 2019 - 11:15 AM (IST)

फाजिल्का: फाजिल्का की अंतर्राष्ट्रीय सादकी बार्डर पर दोनों देशों के बीच होने वाली रिट्रीट सैरेमनी के दौरान अपनी सीमा पर खड़े पाकिस्तानी रेंजरों ने जब भारतीय जवानों का जोश देखा तो वे भी जोश दिखाने के लिए उतावले होने लगे।

PunjabKesari

इस दौरान जैसे ही पाकिस्तानी रेजरों में एक रेंजर ने जोश दिखाने की कोशिश की तो अचानक से उसकी बंदूक जमीन पर गिर गई। जिस पर भारतीय सीमा में खड़े सैंकड़ों लोगों ने भारत माता के जयकारों से सादकी बार्डर को गुंजायमान कर दिया और तालियां बजाकर जवानों का उत्साह बढ़ाया। वहां मौजूद लोग यह कहते हुए नजर आए कि लो भाई, बंदूक तो संभलती नहीं, पाकिस्तान क्या संभालोगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News