रिट्रीट सैरेमनी का फिर बदला समय

punjabkesari.in Sunday, Nov 17, 2019 - 09:20 AM (IST)

फाजिल्का(लीलाधर): भारत-पाक की अंतर्राष्ट्रीय सीमा की सादकी चौकी पर रोजाना होने वाली रिट्रीट सैरेमनी का समय फिर बदल दिया गया है। यह बदलाव बदलते मौसम के कारण किया गया है। सीमा सुरक्षा बल के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पहले रिट्रीट सैरेमनी का समय शाम 5 बजे था, लेकिन अब सैरेमनी शाम 4.30 बजे होगी।

Edited By

Sunita sarangal