भारत-पाक सीमा पर होने वाली रिट्रीट सैरेमनी का समय बदला

punjabkesari.in Friday, Sep 20, 2019 - 09:18 AM (IST)

फाजिल्का(लीलाधर): भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर रोजाना होने वाली रिट्रीट सैरेमनी का समय बदल दिया गया है। सीमा सुरक्षा बल के सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार फाजिल्का सैक्टर की भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा की सादकी पोस्ट पर रोजाना रिट्रीट सैरेमनी शाम 6 बजे होती थी, अब दोनों देशों की सहमति से यह समय शाम साढ़े 5 कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि पंजाब में अमृतसर में अटारी सीमा, फिरोजपुर में हुसैनीवाला के अतिरिक्त फाजिल्का में यहां से 10 किलोमीटर दूर सादकी सीमा चौकी पर रिट्रीट सैरेमनी का आयोजन होता है जिसमें दोनों देशों के जवानों द्वारा समान रूप से अपने-अपने देश के राष्ट्रीय ध्वज उतारे जाते हैं। फाजिल्का व देश के विभिन्न भागों से प्रतिदिन सैंकड़ों लोग सीमा पर आते हैं और देशभक्ति का जज्बा दिखाते हुए रिट्रीट सैरेमनी में भाग लेने वाले जवानों का उत्साहवर्धन करते हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News