सादकी बार्डर पर रिट्रीट सेरेमनी का बदला समय, पढ़ें जरूरी अपील
punjabkesari.in Saturday, Sep 19, 2026 - 02:49 PM (IST)
फाजिल्का (नागपाल): फाजिल्का की भारत-पाक सीमा के अर्न्तराष्ट्रीय सादकी बार्डर पर प्रतिदिन दोनों देशों के बीच होने वाली रिट्रीट सेरेमनी का समय बदलकर अब सांय 5.30 बजे कर दिया गया है। बी.एस.एफ. सूत्रों से जानकारी देते बार्डर ऐरिया विकास फ्रंट के प्रधान लीला धर शर्मा ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण रिट्रीट सैरेमनी का टाइम बदल दिया जाता है।
उन्होंने रिट्रीट दर्शकों से अपील की है कि वो अपना आधार कार्ड लेकर सांय 5 बजे बार्डर पर पहुंचें। वर्णनीय है कि सादकी बार्डर पर रिट्रीट सेरेमनी देखने देश के विभिन्न भागों से भारी संख्या में लोग आते हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

