भारत-पाक बार्डर पर रीट्रीट सैरेमनी का बदला समय, जानें नई टाइमिंग
punjabkesari.in Monday, Aug 17, 2026 - 11:19 PM (IST)
फाजिल्का (नागपाल) : फाजिल्का की भारत-पाक सीमा के अंतर्राष्ट्रीय सादकी बॉर्डर पर प्रतिदिन होने वाले भारत-पाक के बीच होने वाली रिट्रीट सैरेमनी अब शाम 6 बजे प्रारंभ हो जाया करेगी। जानकारी देते हुए बार्डर एरिया विकास फ्रंट के प्रधान लीलाधर शर्मा ने बताया कि मौसम के बदलाव के कारण समय बदला गया है। उन्होंने रिट्रीट दर्शकों से अपील की है कि वो अपना आधार कार्ड लेकर 5.30 बजे बॉर्डर के गेट पर पहुंच जाएं।
जानकारी अनुसार फाजिल्का की भारत-पाक सीमा के अंतर्राष्ट्रीय सादकी बॉर्डर पर प्रतिदिन होने वाले भारत-पाक के बीच होने वाली रिट्रीट सैरेमनी अब शाम 6 बजे प्रारंभ हो जाया करेगी जिसके चलते रिट्रीट दर्शकों से अपील की है कि वो अपना आधार कार्ड लेकर 5.30 बजे बॉर्डर के गेट पर पहुंच जाएं।

