खतरनाक Gangster बिश्नोई का Right Hand चढ़ा पुलिस के हत्थे, कैमरे में कैद हुआ था वो मंजर

punjabkesari.in Saturday, May 08, 2021 - 02:11 PM (IST)

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच के इंस्पैक्टर हरिंदर सिंह शेखों और उनकी की टीम ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरैंस बिश्नोई के राइट हैंड मोंटी शाह को राजपुरा से गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से तीन पिस्तौल भी बरामद हुई हैं। बताया जा रहा है कि मोंटी शाह लॉरैंस बिश्नोई के कई केसों में शामिल है और चंडीगढ़ में मोंटी शाह पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हुआ था
मोंटी शाह पर आरोप है कि वह 12 अक्तूबर 2020 की रात दोनों हाथों में पिस्टल लहराते हुए सोनू शाह हत्याकांड के गवाह व उसके भाई प्रवीण शाह और तीरथ पर गोली चलाने की नियत से बुड़ैल स्थित उनके दफ्तर पहुंचा था। मोंटी को देखते ही दोनों ने किसी तरह भागकर जान बचाई थी। सी.सी.टी.वी. फुटेज में वारदात कैद हुई थी। वारदात के बाद मोंटी की लोकेशन राजस्थान के हनुमानगढ़ में मिली थी। पुलिस ने उसके ठिकानों पर छापा मारने पहुंची लेकिन वह पहले ही फरार हो 
गया था। 

इसके बाद जनवरी 2021 में आखिरी बार मोंटी शाह की लोकेशन पश्चिम बंगाल के एक जिले में मिली। क्राइम ब्रांच की टीम उसको पकडऩे के लिए रवाना भी हुई, लेकिन इस बार भी पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा था। अब जाकर क्राइम बांच को सफलता मिली है। अब मोंटी शाह की गिरफ्तारी के बाद अब चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच की टीम को कई खुलासे होने की भी उम्मीद है। शनिवार को क्राइम ब्रांच मोंटी की गिरफ्तारी का खुलासा प्रैस कांफ्रैंस कर करेगी।

Content Writer

Vatika