सुखना Lake का पानी पहुंचा पंजाब, कई इलाकों में घुसा पानी, डूब गई गाड़ियां (तस्वीरें)

punjabkesari.in Sunday, Aug 23, 2020 - 06:07 PM (IST)

चंडीगढ़: तेज बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पहले ही देश के कई हिस्सों को बाढ़ के कारण परेशानियां झेलनी पड़ रही है, ऐसे में देर रात को चंडीगढ़ में हुई तेज बारिश ने भी चिंता बढ़ा दी है। मिली जानकारी अनुसार बीते दिन चंडीगढ़ में हुई तेज बारिश के कारण सुखना लेक का वाटर लेवल खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया।

PunjabKesari

ऐसे में बढ़ते जल स्तर को देखते हुए प्रशासन के आदेश पर जल निकासी के रास्ते खोल दिये। लेक का मैक्सिमम लेवल 1163 फीट है। 

PunjabKesari

इसलिए रविवार सुबह चंडीगढ़ प्रशासन ने झील के रेगुलेटरी एंड में बने दोनों फ्लड गेट खोल दिए। 2 घंटाें तक गेट खोल कर यहां से पानी छोड़ा गया। इसके कारण बलटाना पुलिस चौकी, खुड्डा लाहौरा और शहर के आइटी पार्क से सटे इलाकों में पानी भर गया।

PunjabKesari

मौसम विभाग के अनुसार मानसून अभी सक्रिय है। चेतावनी जारी करते हुए इंजीनियरिंग विभाग भी अलर्ट पर है। इससे पहले सुखना के फ्लड गेट दस साल बाद 25 सितंबर 2018 को खोले गए थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tania pathak

Recommended News

Related News