बेटे का शव ले जा रही एंबुलेंस में मची चीख-पुकार, एक की मौ'त, 5 घायल (Video)

punjabkesari.in Friday, Apr 18, 2025 - 05:54 PM (IST)

जीरा  (ढंड): जीरा में बीते कल सड़क हादसे में मारे गए मनिंदर सिंह (15) पुत्र जसविंदर सिंह का शव वापस लेने आए परिजनों के साथ एक और हादसा हो गया। इस दौरान एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई तथा 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सिविल अस्पताल जीरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक के परिजन शव को रात करीब आठ बजे सरकारी अस्पताल जीरा से एंबुलैंस में घर ले जा रहे थे। जब वे जीरा के निकट गांव माहियां वाला कलां के पास पहुंचे तो विपरीत दिशा से आ रही स्विफ्ट कार से टकरा कर एंबुलैंस पलट गई। कार को गांव वकील वाला (जीरा) निवासी गुरमीत सिंह चला रहा था। वहीं इस दुर्घटना में गांव नीलेवाला निवासी किरनदीप कौर (30) पत्नी नछत्तर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

इसके अलावा सुखप्रीत कौर पत्नी जसविंदर सिंह, गुरविंदर सिंह पुत्र गुरचरण सिंह निवासी जीरा, रविंदर कौर पत्नी जुगराज सिंह निजामदीन वाला तथा मृतक लड़के मनिंदर सिंह के पिता जसविंदर सिंह पुत्र जरनैल सिंह तथा सुक्खो पत्नी कारज सिंह निवासी फिरोजपुर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आसपास के लोगों ने उपचार के लिए सरकारी अस्पताल जीरा में भर्ती करवाया। जहां पर डाक्टरों ने घायलों का उपचार करने के अलावा मृतक युवक मनिंदर सिंह के पिता जसविंदर सिंह पुत्र जरनैल सिंह व सुक्खो पत्नी कारज सिंह निवासी फिरोजपुर की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर उपचार के लिए श्री गुरु गोबिंद सिंह मैडिकल कॉलेज एवं अस्पताल फरीदकोट रैफर कर दिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News