पंजाब: भारतमाला हाईवे पर दिल दहला देने वाला हादसा, पति-पत्नी समेत 3 लोगों की मौ/त
punjabkesari.in Tuesday, Jul 07, 2026 - 07:43 PM (IST)
खरड़ (अमरदीप सिंह सैनी): भारतमाला हाईवे पर खरड़-बझेरी टोल प्लाजा के पास आज हुए एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस दौरान पति-पत्नी समेत 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश का एक परिवार हरियाणा के जींद शहर में एक शादी समारोह में शामिल होकर कार नंबर (HP20 G-5666) में घर लौट रहा था।
जब परिवार बजहेड़ी टोल प्लाजा के पास पहुंचे तो उनकी कार के आगे चल रहे एक टैंकर ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे कार बेकाबू हो गई और पीछे से टैंकर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही घरनुआं पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों को सिविल अस्पताल खरड़ ले जाया गया। मृतकों की पहचान 28 वर्षीय पायस जैन, उनकी पत्नी हरिशिता (26) और 65 वर्षीय सुरेश के रूप में हुई है। घड़ूआं पुलिस दुर्घटना के सही कारण की जांच कर रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

