तेज रफ्तार टिप्पर ने मोटरसाइकिल सवार Couple को मारी टक्कर, मंजर देख सहमे लोग
punjabkesari.in Wednesday, Jul 08, 2026 - 12:35 PM (IST)
गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): गुरदासपुर में एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। जिले के गालहड़ी इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, गांव गंजी के रहने वाले चरण सिंह पुत्र सलिंदर सिंह गालहड़ी बैंक से कुछ काम निपटाकर अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल पर अपने गांव लौट रहे थे। जब वे गांव जीवनचक्क सेलर के गेट के सामने पहुंचे तो गुरदासपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार टिप्पर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि सलिंदर सिंह (50) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल गुरदासपुर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

