दर्दनाक हादसा: तलवाड़ा में टिपर की चपेट में आने से बाइक सवार एक की मौ/त
punjabkesari.in Thursday, Aug 13, 2026 - 04:08 PM (IST)
तलवाड़ा (जोशी): तलवाड़ा में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, तलवाड़ा के सांडपुर चौक पर आज एक टिपर और बाइक के बीच हुए भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को इलाज के लिए लोगों के सहयोग से तुरंत बी.बी.एम.बी. अस्पताल तलवाड़ा में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि एक टिपर हाजीपुर वाली साइड से रामगढ़ की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह सांडपुर चौक के पास पहुंचा, तो उसकी टक्कर एक बाइक से हो गई। हादसे के तुरंत बाद टिपर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान राजिंदर सिंह पुत्र प्यारे लाल निवासी शहरक (थाना दसूहा) के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान बिशम्बर सिंह पुत्र तरलोक सिंह, निवासी दमियाल थाना फतेहपुर, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश के रूप में की गई है।
घटना की सूचना मिलते ही एस.एच.ओ. सतपाल सिंह के निर्देशों पर ए.एस.आई. जग्गा राम पुलस टीम के साथ मौके पर पहुंचे । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार फरार टिपर को जब्त कर लिया गया है और चालक फरार बताया जा रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

