दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर, एक की मौ''त

punjabkesari.in Saturday, Nov 07, 2026 - 01:44 PM (IST)

फिरोजपुर (आनंद): थाना घल्ल खुर्द में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई टक्कर के कारण एक व्यक्ति की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने एक मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ 324 (4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयानों में शिकायतकर्ता छिंदर कौर ने बताया कि उसका पति जरनैल सिंह उर्फ चन्ना निवासी गांव सरांवली, जिला फिरोजपुर, मुदकी से अपने स्प्लेंडर मोटरसाइकिल नंबर पी.बी. 37 एफ 9763 पर काम से घर वापस आ रहा था। रास्ते में सामने से आ रहे एक अन्य मोटरसाइकिल बजाज सी.टी. 100, नंबर पी.बी. 69-8226, जिसे केवल सिंह पुत्र आत्मा सिंह निवासी भांगर, जिला फिरोजपुर चला रहा था, ने उसके पति के मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। 

इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए उसके पति जरनैल सिंह को इलाज के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार जसपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों पर उक्त मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News