दिल दहला देने वाले हादसे में चाचा-भांजे की मौ/त, परिवार में छाया मातम

punjabkesari.in Sunday, Nov 29, 2026 - 01:18 PM (IST)

जीरकपुर (अश्विनी): जीरकपुर के PR-7 रोड पर एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस भयानक हादसे में मोटरसाइकिल सवार चाचा-भांजे की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अर्जुन (50) और कन्हैया लाल विश्वकर्मा (35) के तौर पर हुई है। दोनों मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के रहने वाले थे और फिलहाल नयागांव में रह रहे थे। जानकारी के मुताबिक यह हादसा बीती रात करीब 9 बजे हुआ। अर्जुन और कन्हैया लाल जीरकपुर में कारपेंटर का काम करके अपने परिवार का गुजारा कर रहे थे।

जब दोनों मोटरसाइकिल पर सवार थे तो एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस भयानक हादसे में दोनों बुरी तरह घायल हो गए। उनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

इस हादसे के बाद दोनों के परिवारों में मातम छाया हुआ है। फिलहाल पुलिस ने स्विफ्ट कार चालक सिमरनजीत सिंह, जो फरीदकोट जट्टा, जिला पटियाला का रहने वाला है, के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash