अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 14 वर्षीय युवक की मौत

punjabkesari.in Monday, Apr 16, 2018 - 10:16 AM (IST)

मोगा (आजाद): मोगा से थोड़ी दूर ढोलेवाला रोड धर्मकोट में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 14 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका पिता घायल हो गया। थाना धर्मकोट के सहायक थानेदार बलविंद्र सिंह तथा हवलदार गुरदीप सिंह मौके पर पहुंचे तथा जांच के अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ की। वहीं अज्ञात वाहन चालक घटना के बाद वाहन समेत भागने में सफल हो गया। सहायक थानेदार बलविंद्र सिंह ने बताया कि बूटा सिंह खेतीबाड़ी का काम करता है। वह अपने 14 वर्षीय बेटे लवप्रीत सिंह के साथ खेत में चक्कर लगाने के बाद गत देर रात्रि वापस घर आ रहा था।

इस दौरान वे ढोलेवाला रोड से आगे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए, जिससे लवप्रीत सिंह वाहन के नीचे आकर कुचला गया, जबकि बूटा सिंह घायल हो गया। लवप्रीत सिंह के शव को सिविल अस्पताल मोगा से पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया तथा बूटा सिंह पुत्र गुरदेव सिंह के बयानों पर थाना धर्मकोट में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

Punjab Kesari