स्विफ्ट कार की ट्रक से टक्कर, भयानक हादसे में BJP नेता की मौ/त
punjabkesari.in Wednesday, Sep 23, 2026 - 05:14 PM (IST)
मानसा (संदीप मित्तल): मानसा के कस्बा झुनीर में उस समय बड़ा हादसा हो गया जब नशा मुक्ती रैली से लौट रहे भाजपा नेताओं की गाड़ी का भयानक हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे के दौरान एक भाजपा नेता की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतक भाजपा नेता गांव रमदित्ते वाला का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक जब भाजपा नेता रैली से लौट रहे थे, तो गांव खोट धरमू के पास उनकी स्विफ्ट कार एक ट्रक से टकरा गई।
इस दौरान एक भाजपा नेता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार बाकी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मानसा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आगे रेफर कर दिया गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

