आवारा पशु के कारण आपस में टकराए दोपहिया वाहन, 2 सगे भाइयों की मौत
punjabkesari.in Monday, Nov 16, 2026 - 05:23 PM (IST)
फतेहगढ़ साहिब (विपन): सरहिंद में तलवाड़ अट्टा चक्की के पास घटे भयानक सड़क हादसे में दो भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान 17 साल के रोहन और 13 साल के हर्ष के रूप में हुई है। थाना सरहिंद के सब-इंस्पेक्टर जसपाल सिंह के अनुसार मृतकों के भाई करण कश्यप ने बताया कि दोनों भाई स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थे। इस दौरान सामने से आ रहा एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार अचानक सड़क पर आवारा पशु आ जाने के कारण अपना संतुलन खो बैठा और एक्टिवा में टकरा गया।
हादसे के बाद आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया। दोनों को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रोहन को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल हर्ष को PGI में भर्ती कराया गया। उसे चंडीगढ़ रेफर किया गया, लेकिन सोमवार को इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है और शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिवार को सौंपा गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

