भयानक हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौ/त, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

punjabkesari.in Saturday, Jun 27, 2026 - 04:01 PM (IST)

पटियाला (बलजिन्द्र): पटियाला-फतेहगढ़ साहिब बाईपास पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार रेत से भरे एक टिप्पर ने मोटरसाइकिल सवार को कुचल दिया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय राजवीर सिंह, निवासी बागड़ियां, जिला फतेहगढ़ साहिब के रूप में हुई है। राजवीर सिंह अनाज मंडी में काम के सिलसिले में आया था और इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया।

मामले के जांच अधिकारी ए.एस.आई. विवेक शर्मा ने बताया कि पुलिस ने टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, टिप्पर रेत से भरा हुआ था। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है तथा शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं, मृतक के परिजनों ने हादसे के जिम्मेदार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News