रोडवेज व पनबस कर्मचारियों ने परगट सिंह को सौंपा मांग पत्र

punjabkesari.in Sunday, Sep 12, 2021 - 02:11 PM (IST)

जालंधर: रोडवेज व पनबस कर्मचारियों ने एम.एल.ए. परगट सिंह के घर का घेराव करने का फैसला लिया था पर पुलिस प्रशासन के सहयोग से शांतीपूर्ण ढंग से कुछ कर्मचारियों को परगट सिंह से मिलवाया गया। रोडवेज व पनबस कर्मचारियों में एम.एल.ए. को मांग पत्र दिया। एम.एल.ए और कर्मचारियों के बीच मींटिग भी हुई जिसमें वर्करों नें अपनी मांगे बताई। 

जालंधर कैंट के एम.एल.ए. परगट सिंह नें कहा कि 14 सितंबर को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के साथ एक मींटिग की जाएगी जिसमें वह भी भाग लेंगे और रोडवेज व पनबस कर्मचारियों कि मांगे उनके समक्ष रखेंगे । उन्होंने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा। 

आपको बता दें कि रोडवेज व पनबस कर्मचारी पिछले काफी समय से प्रदर्शन किया जा रहा है और बसों का चक्का जाम किया जा रहा था। उनकी मांग है कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए और वेतन बढ़ाया जाए।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal