दिन-दिहाड़े लुटेरों ने घर में घुस दिया खूनी वारदात को अंजाम

punjabkesari.in Tuesday, Jan 24, 2023 - 07:41 PM (IST)

जालंधर (सोनू):  जालंधर में लूट की नीयत से लुटेरों ने एक घर में घुसकर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। लुटेरों ने लूट के दौरान घर में मौजूद 45-50 वर्षीय महिला का गला रेत हत्या कर दी है। यही नहीं लुटेरे ने हत्या की वारदात करने के बाद घर में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे का डी.वी.आर. भी अपने साथ ले गए। जिस समय हत्या हुई महिला का बेटा अपने कमरे में सो रहा था और बेटी ट्यूशन पढ़ने के लिए गई हुई थी। वहीं घर पर काम करने वाली महिला को जब घटना का पता तो वह घर की छत पर गई और शोर मचाया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।

महिला की हत्या होने की सूचना मिलते ही बस्ती बावा खेल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। इसके बाद घर की जांच की तो उनको पता चला कि घर में रखे हुए कुत्ते को भी लुटेरों ने चोटिल किया और उस दौरान घर पर काम करने वाली महिला भी जब घर की छत की तरफ भागी तो वह भी चोटिल हो गई। बस्ती बावा खेल थाने के ए.एस.आई. बलवंत सिंह ने बताया कि लूट के इरादे से लुटेरों ने महिला की गला रेत कर हत्या कर दी है। फिलहाल लुटेरे एक मोबाइल और कुछ सामान साथ में ले गए हैं। पुलिस की टीमें वारदात करने वाले लुटेरों की छानबीन के लिए रवाना कर दी गई हैं। मृतक महिला की पहचान कमलजीत कौर के रूप में हुई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini