लुटेरों ने पेट्रोल पंप को बनाया निशाना, दिन-दिहाड़े फायरिंग कर चुराया Cash

punjabkesari.in Saturday, Apr 03, 2021 - 11:25 AM (IST)

बटाला (बेरी, साहिल): कस्बा जैंतीपुर नजदीक स्थित एक पैट्रोल पंप पर दोपहर के समय फायरिंग कर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। शेखूपुरा में स्थित बल पैट्रोल पम्प के अधिकारी जसबीर सिंह बल ने बताया कि दोपहर 3 बजे के करीब एक कार में सवार होकर 4 नौजवान उनके पैट्रोल पम्प पर आए और 2 हजार रुपए का तेल डलवा लिया। बाद में पम्प के कर्मचारी से पैसे लूटने की नीयत से गोलियां चलानी शुरू कर दीं। 

लुटेरे कर्मचारी से 25 हजार रुपए लूट कर कार में बैठकर भाग गए। यह सारी घटना सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो चुकी है।घटनास्थल पर पहुंचे थाना सदर के एस.एच.ओ. सुखराज सिंह ने बताया कि सी.सी.टी.वी. फुटेज के आधार पर लुटेरों की पहचान की जा रही है और जल्द ही लुटेरे पुलिस हिरासत में होंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News