पैट्रोल पंप के कर्मचारी पर हमला कर 10.45 लाख रुपए लूटे

punjabkesari.in Monday, Oct 22, 2018 - 11:22 AM (IST)

नाभा (जैन/ गोयल) : नाभा पटियाला रोड पर सुबह 10.45 बजे रिलायंस पैट्रोल पंप के सेल्समैन जगसीर सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी गांव रोहटा पर हमला कर 2 अज्ञात नकाबपोश मोटरसाइकिल सवार लुटेरे 10.45 लाख रुपए छीन कर फरार हो गए।

वारदात की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस के एस.एच.ओ. इंस्पै. सुखराज सिंह घुम्मण और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। सेल्समैन जगसीर को घायल हालत में सिविल अस्पताल एमरजैंसी में दाखिल करवा दिया गया है। पुलिस कप्तान (डी) मनजीत सिंह बराड़ अन्य अधिकारियों समेत मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने लुटेरों के खिलाफ धारा 382 आई.पी.सी. अधीन मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। 

Vatika