कैप्टन के जिले में देर रात बड़ी वारदात, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

punjabkesari.in Monday, Jun 07, 2021 - 12:12 PM (IST)

पटियाला (बलजिन्दर): पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के जिले में लुटेरों के हौसले बुलंद हैं। दरअसल, जिले में देर रात लुटेरों द्वारा बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। 

जानकारी के अनुसार रात के समय 6 लुटेरे इनोवा कार में पटियाला -सरहिंद रोड पर स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर आए और कर्मचारियों को पेट्रोल डालने के लिए कहा। देखते ही देखते यह लुटेरे बाहर आए और पिस्तौल दिखा कर पेट्रोल पंप कर्मियों को डरा दिया। इसके बाद लुटेरों ने 6 हज़ार के करीब नकदी लूट ली और ज़रूरी कागज़ात भी लूट ले गए। लुटेरे वापस जाते हुए सुरक्षाकर्मियों की रिवाल्वर भी साथ ले गए। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। डी.एस. पी. सौरव जैन मुताबिक यह घटना करीब रात 2 बजे की है। यह सारी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सी. सी. टी. वी. कैमरे में कैद हो हो गई है। पुलिस की तरफ से सी. सी. टी. वी. फुटेज खंगाली जा रही है। 

Content Writer

Vatika