फिरोजपुर में तलवार की नोक पर मोटरसाइकिल सवार से लूट, इलाके में दहशत का माहौल

punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2026 - 07:47 PM (IST)

फिरोजपुर (कुमार, परमजीत, खुल्लर): जिले में तलवार की नोक पर लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, 2 नकाबपोश मोटरसाइकिल सवार लुटेरे मोटरसाइकिल पर जा रहे एक युवक से तलवार की नोक पर उसका मोबाइल फोन और पर्स छीन कर फरार हो गए। पीड़ित युवक की पहचान जोली (29 वर्ष ) पुत्र विजय कुमार वासी बस्ती बाग वाली फिरोजपुर शहर के रूप में हुई है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि गत दोपहर करीब 2 ढाई बजे वह मोटरसाइकिल पर किसी काम के लिए बस्ती भट्टीयां वाली भारत नगर फिरोजपुर शहर से जा रहा था और जब वह चुंगी वाली गली से थोड़ा आगे एक दरगाह के पास पहुंचा तो वहां पर पीले रंग के कपड़े से मुंह ढके हुए मोटरसाइकिल पर 2 युवक आए जिनके हाथ में तलवार थी। इस दौरान पीछे बैठे नकाबपोश ने तलवार उसकी पीठ पर मारी और उसे रोक लिया और तलवार की नोक पर उसकी जेब में से मोबाइल फोन और पर्स निकाल कर फरार हो गए।

शिकायतकर्ता जौली ने बताया कि जाते-जाते यह लुटेरे उसको धमकियां देते रहे। उसने कहां कि वह गरीब आदमी है और फिरोजपुर शहर में करियाने की एक दुकान पर नौकरी करता है। उसने पुलिस से मांग करते हुए कहा कि इन लुटेरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करके उसका मोबाइल फोन और पर्स दिलवाया जाए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News