गुरदासपुर में सर्राफ से लूट मामला : SSP बोले – जल्द काबू होंगे आरोपी

punjabkesari.in Thursday, Mar 05, 2026 - 05:39 PM (IST)

गुरदासपुर (विनोद): गुरदासपुर शहर में नगर सुधार ट्रस्ट की स्कीम नंबर  5 में हुई बड़ी घटना संबंधी एस.एस.पी.गुरदासपुर आदित्य ने पीडि़त परिवार से मुलाकात कर उनसे हुई घटना की जानकारी प्राप्त की तथा पत्रकारों से बातचीत करते हुए कि पुलिस इस घटना को जल्दी सुलझा लेगी।

एस.एस.पी.आदित्य ने कहा कि यह ठीक है कि लूटपाट करने वाले निंहग बाने में आए थे तथा लूट की नकद राशि व सोना चांदी सहित कार व डी.वी.आर.भी साथ ले गए है। उन्होने बताया कि एस.पी. डिटैक्टिव डी.के. चौधरी की अगुवाई में विभिन्न टीमें इस घटना के आरोपियों को काबू करने में लगी हुई है। उन्होने बताया कि घटना संबंधी कुछ जानकारी हाथ लगी है, पंरतु अभी कुछ भी सार्वजनिक करना जांच में रूकावट बन सकता है। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश रहेगी कि इस घटना के सभी आरोपियों को जल्दी काबू किया जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News