निहंग वेश में गैस एजेंसी से नकदी लूटने का मामला, एक और आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Jun 22, 2026 - 05:44 PM (IST)

बठिंडा (विजय वर्मा): गत दिनों निहंग वेश धारण कर गैस एजेंसी से नकदी लूटने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक कुल तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। थाना सिविल लाइन के प्रभारी रविंदर सिंह ने बताया कि 18 जून को दोपहर के समय दो व्यक्ति किशोरी राम रोड स्थित फतेह गैस एजेंसी से हथियार के बल पर 25 हजार रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए थे। इनमें से एक व्यक्ति ने निहंगों का बाना धारण किया हुआ था।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी कैमरों की मदद से पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद पुलिस ने उनके तीसरे साथी कुलदीप सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार कुलदीप सिंह पहले इसी गैस एजेंसी में कार्यरत था और करीब छह महीने पहले नौकरी छोड़ चुका था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उसी ने एजेंसी से संबंधित पूरी जानकारी अन्य आरोपियों को उपलब्ध कराई थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 16 हजार रुपये की नकदी भी बरामद कर ली है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News