नवविवाहिता ने रिश्तेदार के साथ मिलकर ससुरालियों को लगाया चूना

punjabkesari.in Saturday, Jun 23, 2018 - 05:45 PM (IST)

तरनतारन (रमन): थाना वैरोवाल पुलिस ने अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर घर से सोने के जेवरात, नकदी और मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में नवविवाहिता और उसके रिश्तेदार के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। 

 

पुलिस को दी शिकायत में हीरा सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी खोजकीपुर ने बताया कि उसके लड़के की शादी सुखबीर कौर पुत्री गुलजार सिंह निवासी चीमा बाठ के साथ जनवरी 2017 में हुई थी। विवाह के 3 माहबाद उसका लड़का दोहा कतर (विदेश) में कामकाज लिए चला गया। उनके घर एक लड़का रवि पुत्र नरिन्द्र सिंह निवासी रईया आया जिसको सुखबीर कौर अपना रिश्तेदार बताई थी। उक्त नौजवान उनके साथ खाना खाकर सो गया। जब हीरा सिंह सुबह उठा तो उन्हें चक्कर आने लगे। ही उनकी बहू सुखबीर कौर और रवि ने रात के समय उनके खाने में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया था। हीरा सिंह और उसकी पत्नी जब सुबह उठे तो देखा कि उनकी बहू और घर में आया लड़का गायब था। घर की अलमारी से 15 तोले सोना, 10 हजार रुपए की नकदी और टी.वी.एस. कंपनी का मोटरसाइकिल गायब था। मामले की शिकायत पुलिस को की गई। मामले की जांच के बाद पुलिस ने थाना वैरोवाल में दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इस संबंधी ए.एस.आई. बलबीर सिंह ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


 

swetha