मुंह पर कपड़ा बांध घर में घुसे 3 युवक,  63 वर्षीय महिला को कमरे में घसीट बांधे हाथ-पैर और फिर...

punjabkesari.in Thursday, Nov 10, 2022 - 11:20 AM (IST)

लुधियाना(राज): यहां के पिंड गोविंदगढ़ में अज्ञात युवकों ने घर में घुसकर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार पीड़िता चरणजीत कौर (63)पत्नी सरूप सिंह ने बताया कि 3 अज्ञात युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर जबरन घर में घुस गए। तीनों ने बुजुर्ग महिला को कमरे में घसीटा और उसके हाथ-पैर बांध दिए। लुटेरों ने महिला की कनपटी पर पिस्तौल लगाकर मोबाइल, कानों की बालियां, सोनी की चेन व अलमारी से 1.50 लाख रुपय लूट लिए। 

इतना ही नहीं शोर मचाने पर उसके मुंह पर रिवाल्वर का पिछला हिस्सा मुंह पर मार फरार हो गए। वहीं महिला के चिल्लाने पर   आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए, जिन्होंने महिला के हाथ-पैर खोले। वहीं इस घटना की सूचना तुरंत थाना फोकल प्वांट पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Content Writer

Vatika