नाकाबपोश लुटेरों ने एक्टिवा सवार ससुर- बहू को बनाया लूट का शिकार

punjabkesari.in Friday, Oct 12, 2018 - 05:57 PM (IST)

टांडा उड़मुड़(वरिन्दर पंडित): आज शाम टांडा सलहा रोड पर जाहरा पीर की दरगाह के पास नाकाबपोश लुटेरों ने एक्टिवा सवार ससुर और बहू को लूट का शिकार बनाया है। दोनों एक्टिवा पर टांडा से अपने गांव की ओर जा रहे थे कि रास्ते में उन्हें लुटेरों ने घेर लिया।

लुटेरों का विरोध करने पर लुटेरों ने ससुर पूर्व फौजी दविंदर सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी परमेश्वर की जांघ पर गोली मार कर उसे घायल कर दिया। लुटेरे घायल दविंदर सिंह की बहू रुपिंदर कौर के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। घायल को वेवज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Vaneet