थाने से महज 2 km दूर सनसनीखेज वारदात, इलाके में फैली दहशत

punjabkesari.in Thursday, Jul 23, 2026 - 05:41 PM (IST)

बठिंडा (मनजीत): बठिंडा जिले के गांव संगत कलां के पास शाम के समय लूट की एक सनसनीखेज घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। तीन मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने एक युवक को रास्ते में घेर कर उसकी बेरहमी से मारपीट की और उससे मोटरसाइकिल की किस्त भरने के लिए रखे 10,000 रुपये छीन लिए। इसके साथ ही जाते-जाते उसका मोटरसाइकिल भी बुरी तरह तोड़ कर फरार हो गए। सबसे हैरानी की बात यह है कि यह वारदात थाना संगत से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर हुई पर तीन दिन बीत जाने के बावजूद न तो किसी आरोपी की गिरफ्तारी हो सकी और न ही पुलिस कोई बड़ी सफलता हासिल कर सकी। इतना ही नहीं पुलिस द्वारा लूट जैसी गंभीर घटना का केस भी तीन दिन बाद दर्ज किया, जिससे लोगों में पुलिस की कारगुजारी को लेकर गुस्सा और नाराजगी देखनो को मिल रही है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक थानेदार करमजीत सिंह ने बताया कि दरबारा सिंह पुत्र बलबीर सिंह निवासी पक्का कलां की शिकायत पर गांव के ही नन्नू डकोदा के बेटे सोनी सिंह और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह 20 जुलाई को अपने मोटरसाइकिल पर संगत मंडी में  मोटरसाइकिल की किस्त भरने के लिए 10,000 रुपये लेकर जा रहा था। जैसे ही वह गांव संगत कलां के पास पहुंचा तो तीन मोटरसाइकिल सवारों ने उसका रास्ता रोक लिया। इसके बाद लुटेरों ने उसकी बेरहमी से मारपीट की और जेब में पड़े  10,000 रुपये छीन लिए। वह वहां नहीं रुके बल्कि जाते समय पीड़ित का मोटरसाइकिल भी बुरी तरह तोड़ कर फरार हो गए।     

लोगों का कहना है कि अगर थाने के इतना पास दिन-दहाड़े लूट और हमले जैसी घटनाएं होने लग जाएं तो आम लोग खुद को कैसे सुरक्षित महसूस करेंगे। वहीं सहायक थानेदार करमजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव पक्का कलां निवासी नन्नू और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है और दावा किया गया है कि उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल इस सनसनीखेज घटना ने संगत थाने की कार्यप्रणाली और इलाके में कानून व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News