फैक्टरी से घर लौट रहे युवक के साथ वारदात, जांच में जुटी पुलिस
punjabkesari.in Tuesday, Feb 04, 2025 - 12:55 PM (IST)
लुधियाना (राज): गोबिंदगढ़ इलाके में फैक्टरी से छुट्टी कर घर जा रहे वर्कर को तीन लुटेरों ने लूट लिया। आरोपी तेजधार हथियार दिखाकर कैश और मोबाइल लूट कर ले गए। इस मामले में थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने तीन आरोपियों पर केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान पिंका, विकास और विक्की के रूप में हुई है उनकी तलाश की जा रही है।
जानकारी देते हुए दीपक कुमार ने बताया कि वह एक फैक्टरी में काम करता है। रात करीब साढ़े आठ बजे छुट्टी कर पैदल घर वापिस जा रहा था। तब रास्ते में तीनों आरोपी खड़े हुए थे। उनके पास तेजधार हथियार थे। आरोपियों ने तेजधार हथियार की नोक पर लेकर उसकी जेब से 12 हजार रुपए कैश और एक मोबाइल लूट लिया। इसके बाद आरोपी धमकाते हुए फरार हो गए। जांच में पुलिस को आरोपियों की पहचान हो गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

