पठानकोट में गन पॉइंट पर XUV लूटने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, गुजरात से पकड़ा गया मास्टरमाइंड

punjabkesari.in Sunday, Nov 22, 2026 - 08:29 AM (IST)

पठानकोट (हरजिंदर सिंह गोराया): पठानकोट में गन पॉइंट पर XUV-500 गाड़ी लूटने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से लूटी गई गाड़ी भी बरामद कर ली गई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए बॉर्डर रेंज अमृतसर के आईजीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि एसएसपी पठानकोट के नेतृत्व में मामले को सुलझाने के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया था। पुलिस ने गुजरात पुलिस की मदद से कार्रवाई करते हुए इस लूट की गुत्थी सुलझा ली। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमृतसर निवासी सुरजीत सिंह उर्फ शीना और पुनीत शर्मा उर्फ काका तथा गुरदासपुर निवासी पवन उर्फ पानी और राहुल भट्टी उर्फ बॉबी के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, मामले के मुख्य आरोपी सुरजीत सिंह उर्फ शीना को गुजरात पुलिस की सहायता से वडोदरा से गिरफ्तार किया गया। आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ थाना सदर अमृतसर में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। इस मामले में थाना सुजानपुर में केस दर्ज किया गया है। पुलिस की ओर से मामले की आगे की जांच की जा रही है। चारों आरोपियों की गिरफ्तारी और लूटी गई गाड़ी की बरामदगी को पुलिस ने बड़ी कामयाबी बताया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News