शुरू होने जा रहा Rose Festival, यहां पढ़ें पूरा Schedule (तस्वीरें)

punjabkesari.in Thursday, Feb 20, 2025 - 02:45 PM (IST)

चंडीगढ़ : निगम के वित्तीय संकट के चलते 21 फरवरी से शुरू होने जा रहे रोज फेस्टिवल में इस बार कुछ नया देखने को नहीं मिलेगा। हर वर्ष निगम द्वारा कुछ नई गतिविधियाँ आयोजित की जाती थीं। हेलिकॉप्टर राइड का आयोजन 2017 से 2019 तक किया गया और कोरोना काल के बाद 2022 में भी लोगों ने नई गतिविधियां आयोजित की जाती थीं। 2017 से 201 के दौरान चॉपर राईड करवाई गई और कोरोना काल के बाद 2022 में भी राइड का लोगों ने  लुत्फ उठाया पर  इस बार केवल कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी। निगम के अनुसार रोज फेस्टिवल में कुछ भी नया नहीं है। निगम वित्तीय संकट का सामना कर रहा है।  

PunjabKesari

इससे पहले निगम ने निजी एजेंसियों के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई थी, लेकिन किसी भी एजेंसी ने इसमें रुचि नहीं दिखाई। निगम अधिकारियों के अनुसार हाउस की बैठक में निगम 1 करोड़ 11 लाख रुपए में रोज फेस्टिवल आयोजित करने का प्रस्ताव लाया था। पार्षदों ने सवाल उठाया था कि वित्तीय संकट के बीच ऐसा खर्च अनुचित है। पहली बार फेस्टिवल में फूड स्टॉल लगाने को लिए 16.50 लाख रुपये में जगह दी गई है और लेयर वैली में झूलों के लिए 4.25 लाख रुपये में जगह दी गई है। इस बार चंडीगढ़ नॉर्थ जोन कल्चर सैंटर के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे तथा चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी के कलाकार प्रस्तुति देंगे।

PunjabKesari

यह है शेड्यूल

21 फरवरी सुबह 11 बजे मुख्य अतिथि द्वारा मुख्य मंच से रोज फेस्टिवल का उद्घाटन किया जाएगा, इसके बाद 11:10 बजे ब्रास एवं पाइप बैंड शो, दोपहर 12:30 बजे लोक नृत्य प्रतियोगिता, शाम 4:30 बजे चंडीगढ़ निरोल सावचार अकादमी द्वारा पंजाबी भांगड़ा तथा शाम 5:00 बजे प्रसिद्ध कलाकार सुखी बराड़ एवं उनके ग्रुप द्वारा पंजाबी संगीत संध्या का आयोजन किया जाएगा।

PunjabKesari

22 फरवरी को सुबह 9 बजे रोज प्रिंस व रोज प्रिंसेस प्रतियोगिता, 10 बजे पतंगबाजी शो, 10:30 बजे फोटोग्राफी प्रतियोगिता, 11 बजे गतका प्रदर्शन, 11:30 बजे रोज किंग व रोज क्वीन-वरिष्ठ नागरिक, दोपहर 2 बजे रोज क्विज प्रतियोगिता, 3:30 बजे मिस्टर रोज व मिस रोज प्रतियोगिता, शाम 4:30 बजे बलबीर व ग्रुप द्वारा सूफियाना गायन तथा शाम 6:30 बजे प्रसिद्ध कलाकार ग्रुप लोपोके ब्रदर्स की प्रस्तुति होगी।

23 फरवरी को सुबह 10.00 बजे बंगाली कलाकारों का प्रदर्शन, सुबह 10:30 बजे स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता, सुबह 11 बजे अंताक्षरी प्रतियोगिता, दोपहर 3 बजे समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण, शाम 5 बजे अतुल दुबे एवं ग्रुप द्वारा गीत एवं गजलें तथा शाम 6:30 बजे नवीन नीर द्वारा कवि सम्मेलन होगा। चंडीगढ़ पर्यटन विभाग की ओर से शाम सात बजे सेक्टर-10 स्थित म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी ओपन ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में गायक गुरदास मान गीतों से मनोरंजन करेंगे।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News