पिंगला घर में लगाई 5 लाख की रोटी बनाने वाली मशीन
punjabkesari.in Wednesday, Jan 25, 2017 - 08:13 AM (IST)

जालंधर (बुलंद): पिंगला घर गुलाब देवी रोड पर जहां बेघर लोगों को रहने की जगह मिलती है वहीं दानी सज्जनों की भी कोई कमी नहीं है। इन्हीं दानी लोगों की मदद से गत दिवस पिंगलाघर में रोटी बनाने वाली मशीन लगाई गई, जिसकी कीमत 5 लाख रुपए है। मशीन लगाते समय दानी सज्जन अभिषेक, अशोक कंडा, बहादर सिंह कनाडा वाले ओर जसविंद्र सिंह कनाडा वाले मौजूद थे।पिंगला घर के संचालकों ने बताया कि इस समय यहां 400 के करीब मरीज हैं जिनका इलाज योग्य डाक्टरों द्वारा किया जा रहा है। इस मौके अन्य के अलावा मैनेजर बलबीर सिंह मुल्तानी, राज कुमार, कंवलजीत सिंह व बलदेव सिंह भी मौजूद थे।